बीकानेर के सरकारी समाचार
बीकानेर के सरकारी समाचार



- क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति (जर्क) खरीफ की बैठक सम्पन्न
- खरीफ फसलों के लिए बाजरा की 2 व मोठ की 4 किस्मों के साथ तिल की फसल में पोषक तत्व प्रबंधन हेतु की गई अनुशसाएं
- 05 तकनीकों को सत्यापित करने हेतु ग्राह्य परीक्षण केन्द्र पर भेजा
बीकानेर, 10 अप्रैल। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केन्द्र में शुक्रवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति बैठक का सम्पन्न हुई। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकोें ने बाजरा की 2 व मोठ की 4 किस्मों के साथ तिल की फसल में पोषक तत्व प्रबंधन हेतु अनुशंसाएं की गई तथा 05 तकनीकों को सत्यापित करने हेतु ग्राह्य परीक्षण केन्द्र पर भेजने का निर्णय लिया।


बैठक में क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान डाॅ. एस. आर यादव, संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल, काजरी बीकानेर अध्यक्ष डाॅ. नवरत्न पंवार, डॉ एच एल देशवाल, डॉ एस एस शेखावत सहित अन्य वैज्ञानिकों, कृषि विभाग बीकानेर, जैसलमेर एवं चुरु के 86 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न वैज्ञानिकों ने अपने खरीफ 2025-26 के प्रयोगों के परिणामों का प्रस्तुतीकरण दिया तथा विभिन्न नवीन तकनीकों के पर विचार विमर्श किया। कृषि विभाग के अधिकारियोेें ने अपने प्रस्तुतीकरण में अपने विभाग की प्रगति के बारे में अवगत कराया। कृषि विभाग से सुरेन्द्र मारू, प्रदीप चौधरी, राजकुमार कुल्हरि, दीपक, कपिला ने खरीफ प्रगति प्रतिवेदन रखा। उद्यान विभाग बीकानेर से सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने उद्यान विभाग की प्रगति पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया । छुग सिंह व रामवतार शर्मा ने उद्यान विभाग का जैसलमेर व चुरु की प्रगति प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विभिन्न वैज्ञानिकों ने अपने खरीफ 2025 के प्रयोगों के परिणामों का प्रस्तुतीकरण दिया तथा विभिन्न नवीन तकनीकों पर विचार विमर्श किया। डाॅ. एस. पी. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डाॅ. बी. डी. एस. नाथावत ने मंच संचालन किया। जर्क में कृषि वैज्ञानिक प्रो. अमर सिंह गोदारा, डॉ राजेंद्र राठौड़, डॉ शीशपाल, डॉ पी एस राठौड़, डॉ विजय सिंह, डॉ एन एस नाथावात व विभागीय अधिकारी दीपक कपिला, जीवन राम, राजकुमार कुलहरि, उपनिदेशक जयदीप दोगने, सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत, सुरेन्द्र मारू, राजेश गोदारा, सुभाष विश्नोई, राजूराम डोगीवाल, रघुवर दयाल, रूबीना परवीन, प्रदीप चौधरी, मीनाक्षी, महेन्द्र प्रताप, रमेश भाम्भू, जोधराज, सोमेश तंवर, मेघराज आदि उपस्थित रहे।
========
सांसद सेवा केन्द्र में आयोजन


बीकानेर, 10 अप्रैल। सांसद सेवा केन्द्र में रविशेखर मेघवाल ने 13 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर व महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया।
इस दौरान रविशेखर मेघवाल की अगुवाई में सांसद सेवा केन्द्र प्रभारी अनिल कुमार धर्ट ने सभी कार्यकताओं को पीले चावल का वितरण कर उन्हें जिम्मेदारी दी की वे अपने मोहल्लों में पीले चावल का वितरण कर मौहल्लावासियों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दें। इस दौरान विक्रम सिंह राजपुरोहित, ललित राठौड़, पप्पूराम पंवार, मोतीलाल पड़िहार, चेतराम बालाण, जगदीश सोलंकी, सोहनलाल चांवरिया, भंवानीशंकर मेघवाल, राजा उपाध्याय, ताराचंद मेघवाल, राकेश कंडारा, रामेश्वरलाल कुमावत, शिव मांगीलाल मेघवाल, पुनीत ढाल, भवानीशंकर बाणिया, सुभाष बारासा, अशोक चांवरिया, धनराज कडे़ला, अजय जावा, लक्ष्मण मेघवाल, राधेश्याम, अनमोल, मनीष, सुनील, पवन, राघव, राजवीर एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
=========
महत्वपूर्ण सूचना
अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत्त बीकानेर खेमचंद सिंगरिया ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग की सूचना के अनुसार नहरबंदी लगभग पांच दिवस बाद की जाएगी। यानी नहरबंदी 12 अप्रैल से लागू नहीं होगी। अतः इंदिरा गांधी नहर विभाग की सूचना के अनुसार ही भविष्य में जल वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। वर्तमान में पेयजल वितरण व्यवस्था पूर्ववृत्त रहेगी।
===
- पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह
- महिलाओं के रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया शिविर
बीकानेर, 10 अप्रैल। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के अंतर्गत जागृति सप्ताह कार्यक्रम के तहत महिलाओं के रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री जैन गर्ल्स काॅलेज में शिविर का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन हुआ।
महिला अधिकारिता विभाग की केंद्र प्रबंधक कविता हुरकट ने छात्राओ को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाने व सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान करवाने के संबंध में जानकारी दी।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने लाडो प्रोत्सान योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र की काउंसलर पूनम शर्मा ने महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र, वन स्टाॅप सेंटर की जानकारी दी। साथ ही हैल्प लाईन नम्बर 181 साझा किए।
प्राचार्य डाॅ.संध्या सक्सेना ने कहा कि इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर महिलएं स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकती है।
इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ.संध्या सक्सेना डाॅ.राजेन्द्र जोशी, डाॅ. प्रेमरतन तोषनीवाल एवं डाॅ. पंकज दाधीच को सम्मानित किया गया। शिविर में एडवोकेट योगिता अग्रवाल, काउंसलर मनोहरी, विशाल सोलंकी, डाॅ.पल्लवी चैहान उपस्थित रहे।
==========
- जिला कलक्टर ने लगातार दूसरे दिन की बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा
- समयबद्ध पूर्ण करें कार्य, किसी स्तर पर नहीं हो ढिलाईः जिला कलक्टर
बीकानेर, 10 अप्रैल। जिला कलक्टर निशांत जैन ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण किया जाए। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने 15 विभागों की 125 से अधिक घोषणाओं की बिंदुवार समीक्षा की और प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन इनकी प्रगति का रिव्यू लें। क्रियान्वयन के लिए माइलस्टोन तय करें तथा इसके अनुसार कार्य करें। घोषणा एक से अधिक विभागों से संबंधित होने पर सभी संबंधित विभागों में समन्वय हो। कहीं भी पत्रावली बेवजह लंबित नहीं रहे। कार्य पूर्ण होने पर सीएमआईएस पोर्टल पर इसे अपडेट करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग के उच्च अधिकारियों से भी समन्वय रखें।
जिला कलक्टर ने सड़क निर्माण और दुरूस्तीकरण तथा नालों से जुड़े कार्य मानसून से पूर्व करने के निर्देश दिए। कार्यों मेें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने प्रत्येक वर्ष की बजट घोषणा में भूमि आवंटन के मामलों की समीक्षा की तथा 24 अपै्रल को राजस्व अधिकारियों की बैठक से पूर्व इन सभी मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर ने गुरुवार को भी वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। यह क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा।
जिला कलक्टर ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर माइंस की स्थापना, अमृत योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, कोटगेट और सांखला फाटक आरयूबी निर्माण प्रगति, कपिल सरोवर के सौंदर्यकरण, आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण, कोठारी अस्पताल से बाबू लाल फाटक नाला निर्माण, विधानसभा स्तरीय जनसुनवाई केन्द्रों के निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान प्रशिक्षु आइएएस स्वाति शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव कुलराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
========
डॉ. अंबेडकर जयंती पर 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बीकानेर, 10 अप्रेल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की विचारधारा से जन सामान्य को अवगत एवं जागरूक करने के उद्देश्य से 11 से 14 अप्रेल तक राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने विभिन्न अधिकारियों को इन कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
आदेश अनुसार 11 अप्रेल को जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि दी जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय स्तरीय आर्थिक पिछड़ा वर्ग के छात्रावास में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पंचायत समिति, बीकानेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला कलेक्टर के आदेशानुसार 12 अप्रैल को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संविधान को जाने-ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 12 से 14 अप्रेल तक जिले के समस्त महाविद्यालयों व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम के लिए सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग व जिले के समस्त ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार 13 अप्रैल को जिला व ब्लॉक स्तर पर स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता, बाबा साहेब के सामाजिक न्याय दर्शन एवं उनके जीवन पर आधारित संगोष्ठी, बाबा साहेब के जीवनवृत पर व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं छात्रावासों/आवासीय विद्यालयों में बाबा साहेब पर आधारित चलचित्र प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक व समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, सीओ स्काउट एवं गाइड तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी श्रृंखला में 14 अप्रैल को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर डॉ. अम्बेड़कर जयंती के समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिला मुख्यालय के कार्यक्रम का आयोजन अम्बेड़कर सर्किल पर प्रातः 8 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि, संविधान प्रस्तावना का वाचन तथा संविधान की शपथ ली जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए नगर निगम के आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुकत निदेशक एवं समस्त ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों तथा सीओ स्काउट एवं गाइड को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को इन कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
===============
