बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार को रहेगी बिजली गुल, रख-रखाव के चलते विभाग ने जारी किया शेड्यूल

बीकानेर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बिजली कटौती
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 अप्रैल। बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्यों के चलते शनिवार, 11 अप्रैल को अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शहर के कई प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में सुबह से शाम तक किश्तों में कटौती की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए अपने बिजली से जुड़े कार्य निर्धारित समय के अनुसार पूर्ण करने की सलाह दी गई है।

pop ronak

कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र:

1. प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक:

कल्ला कोठी, एमडीवी (MDV) कॉलोनी डी-ब्लॉक के पीछे का हिस्सा, मालियों का मोहल्ला (नाथूसर बास) ,मधुर पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र, नाथूसर बास का संपूर्ण क्षेत्र

2. दोपहर 03:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक

सब्जी मंडी के सामने (पुगल रोड), हनुमान मंदिर के पास (पुगल रोड), सर्वोदय बस्ती, ब्रह्म बगीची (नाथूसर बास के पास का क्षेत्र)

3. प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक:

लक्ष्मी विहार कॉलोनी और आस-पास का क्षेत्र

4. दोपहर 12:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक

बंसल क्लासेस के पास का क्षेत्र, जेएनवी (JNV) सेक्टर 1 के आस-पास का क्षेत्र

विद्युत विभाग के अनुसार, यह कटौती तंत्र के सुदृढ़ीकरण और आगामी गर्मी के मौसम में सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे रख-रखाव कार्यों के लिए आवश्यक है। कार्य समय से पूर्व पूर्ण होने पर आपूर्ति पहले भी बहाल की जा सकती है।

खाओसा