बीकानेर आरटीओ कार्यालय हुआ बेहाल ,इंटरनेट बंद,रिक्त पद और सारथी साइट में गड़बड़ी

बीकानेर आरटीओ कार्यालय हुआ बेहाल ,इंटरनेट बंद,रिक्त पद और सारथी साइट में गड़बड़ी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 9 अक्टूबर। जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर में इंटरनेट की लचर व्यवस्था के कारण वाहन स्वामियों और ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर्ताओं की परेशानी दिनों दिन बड़ती जा रही हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पिछले सप्ताह लगातार अवकाश के बाद सोमवार को आरटीओ ऑफिस खुला तो सही लेकिन उस दिन से इंटरनेट की सरकारी सेवा लगातार ठप्प होने के कारण आरटीओ ऑफिस के कार्मिकों को अपने मोबाइल वाले डाटा से अति आवश्यक कार्यों को निपटाना पड़ रहा है,शेष वाहन संबंधी कार्य और ड्राइविंग लाइसेंस के काम इंटरनेट नही चलने के कारण पेंडिंग चलते जा रहे हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जानकारी के अनुसार बीएसएनएल की सर्विस लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण चार पांच दिनों से इंटरनेट सेवा बाधित हैं और आरटीओ ऑफिस के दोनो मुख्य भवनों में बीएसएनएल वाला इंटरनेट नही चल रहा हैं।

इधर इस महीने में सरकारी अवकाश और लंबे समय से रिक्त चल रहे एआरटीओ और डीटीओ के पदों के कारण विभाग का काम बेपटरी चल रहा हैं। परमिट,फिटनेस,टैक्स,वाहन ट्रांसफर जैसे महत्वपूर्ण काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस की केवाईसी सर्विस लाइन एक सप्ताह से बंद पड़ी है,लोगो को लंबी दूरी से विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा हैं।

इन समस्याओं को न तो विभाग स्तर पर,न मुख्यालय स्तर पर और ना ही जिला प्रशासन स्तर पर सुधारा जा रहा हैं। जबकि बीकानेर सिटीजन एशोसिएसन,आरटीआई एशोसिएसन और गंगा फाउंडेशन से जुड़े एडवोकेट हनुमान शर्मा ने अपने शिष्टमंडल के साथ कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित तौर पर अवगत करवाकर आरटीओ ऑफिस की कार्य प्रणाली में आवश्यक सुधार करने एवं रिक्त पदों पर अधिकारी लगाने बारे में लिख चुके हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *