बीकानेर में चरमराई पेयजल व्यवस्था, शहर जिला कांग्रेस ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

बीकानेर में चरमराई पेयजल व्यवस्था
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 9 अक्टूबर । बीकानेर शहर में लगातार गहराते पेयजल संकट और दूषित जलापूर्ति के विरोध में शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उद्योग एवं व्यापार विभाग के अध्यक्ष नारायण जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने संपूर्ण बीकानेर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई और समाधान न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर निगम के पूर्व पार्षद नितिन वत्सस ने कहा कि वर्तमान में पूरा बीकानेर पेयजल किल्लत और बदहाल आपूर्ति से जूझ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने पूरे शहर की पानी की व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया, तो आम जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पी.के. सरीन ने विभाग से केवल चुनिंदा क्षेत्रों में ध्यान देने के बजाय पूरे शहर की पेयजल लाइनों की मॉनिटरिंग करने, सीवर मिश्रित दूषित पानी की सप्लाई तुरंत रोकने, कम प्रेशर की समस्या का स्थायी समाधान करने और जलापूर्ति के समय को व्यावहारिक बनाने की मांग की।

pop ronak

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के प्रमुख उदाहरण भी प्रस्तुत किए।

अव्यवस्थित समय: रानी बाजार और भगवानपुरा बस्ती में रात 3:00 से 4:00 बजे जलापूर्ति की जा रही है, जिससे बुजुर्गों व महिलाओं को भारी असुविधा हो रही है।

दूषित पानी की आपूर्ति: वार्ड 31, रानी बाजार (नई मस्जिद के पास, डॉ. एल.सी. बैद के मकान के सामने वाली गली) तथा लक्की मॉडल स्कूल के पीछे वाले क्षेत्र में पेयजल लाइनों में सीवर का पानी मिलने से अत्यधिक मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

कम प्रेशर: वार्ड नंबर 65 (पानी की टंकी के पास) में पानी का प्रेशर बेहद कम होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

अन्य प्रभावित क्षेत्र: इसके अलावा नया शहर, गोगागेट और नथूसर गेट क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति ठप होने और दूषित पानी आने की गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में पी.के. सरीन, नितिन वत्सस, संगठन मंत्री नीरज शर्मा, संजू, कुलदीप भोजक, एजाज पठान और नारायण जैन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने और शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।