बीकानेर को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, 25 सितंबर से दिल्ली के लिए शुरू होने की योजना

बीकानेर से जल्द चलेगी वंदे भारत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 18 सितंबर। बीकानेर से दिल्ली के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितंबर से शुरू हो सकती है। इसी दिन, जोधपुर से दिल्ली और उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए भी नई रेल सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। हालांकि, रेलवे की ओर से अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नजदीकी पार्टी पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी है।
पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बांसवाड़ा में एक बड़े कार्यक्रम में इन तीनों नई ट्रेनों का उद्घाटन कर सकते हैं। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और इनके ठहराव वाले स्टेशनों पर भी उद्घाटन समारोह वर्चुअल माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन रतनगढ़ और चूरू होते हुए दिल्ली के सराय रोहिला स्टेशन तक पहुंचेगी। यह आधुनिक ट्रेन महज 6 घंटे 15 मिनट में यह सफर पूरा करेगी, जिससे यात्रियों का काफी समय बचेगा। फिलहाल, बीकानेर से दिल्ली के लिए चलने वाली अन्य ट्रेनों में 7 से 11.5 घंटे तक का समय लगता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

समय को लेकर असमंजस
रेलवे अधिकारियों को उद्घाटन के दिन ट्रेन के समय को लेकर थोड़ी दुविधा है। ट्रेन का नियमित समय सुबह 5:45 बजे है, लेकिन प्रधानमंत्री दोपहर बाद इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इसलिए, केवल उद्घाटन के दिन के लिए ट्रेन को विशेष समय पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। इसी वजह से रेलवे अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं कर पा रहा है। रेलवे ने बीकानेर से रतनगढ़ तक वंदे भारत का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है। यह ट्रेन बीकानेर से सुबह रवाना होकर शाम को वापस लौटेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *