बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा अभिनेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा अभिनेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 नवंबर। भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता, बीकानेर के पूर्व सांसद और देश के प्रिय नायक धर्मेंद्र के देहावसान पर आज बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित सदस्यों ने उनके निधन को कला, समाज और भारतीय संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मण्डल के सदस्यों ने धर्मेंद्र जी के व्यक्तित्व, सादगी, सामाजिक योगदान और भारतीय फिल्म जगत में उनकी अमूल्य भूमिका को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा सभी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर, मण्डल ने यह संकल्प लिया कि धर्मेंद्र जी द्वारा स्थापित मानवता, सरलता और सेवा की सीख को आगे बढ़ाया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन, सुशील कुमार यादव, जनक प्रकाश हर्ष, सुरेश गुप्ता, साजिद सुलेमानी, कुलदीप रंगा, सहित अन्य सदस्यों ने विनम्र भाव से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *