राजस्थान राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बीकानेर का शानदार प्रदर्शन

राजस्थान राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बीकानेर का शानदार प्रदर्शन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 28 मई। प्रथम राजस्थान राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो कि 23 मई से 26 मई 2024 जयपुर में आयोजित हुई।इस प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया।
बीकानेर के प्रियांश सिंह भाटी ने बालक अंडर 19 आयु वर्ग में कोटा के लक्ष्य तोषनीवाल को 4-0 से हरा कर स्वर्ण पदक के खिताब पे कब्जा किया।तथा पुरुष वर्ग में अनुक्रम जैन को सेमीफाइनल में 4-3 से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर सिल्वर मैडल प्राप्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अंडर 17 बालिका वर्ग में बीकानेर की अंजलि सिंह ने जयपुर की समृद्धि व्यास को 3-0 से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया तथा अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रानशी मिश्रा को सेमीफाइनल में 4-1 से हरा कर सिल्वर मेडल हासिल किया।

pop ronak

अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रियांशी मिश्र ने जयपुर की अनुष्का आचार्य को क्वार्टर फाइनल में 3-2 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर ब्रॉन्ज़ मैडल प्राप्त किया। टीम के कोच व मैनेजर अविनाश सिंह राठौड़ थे।
खिलाड़ियों के बीकानेर आने पर जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा बीकानेर टेबल टेनिस ट्रस्ट हॉल में प्रियांश सिंह भाटी का स्वागत किया गया।स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि सी एम चौधरी थे।समारोह के विशिष्ट अतिथि संघ के उपाध्यक्ष भँवर सिंह कांधल व सुनील कटारिया थे।समारोह के विशिष्ट अतिथि राजेश जांगिड़ थे।

सी एम चौधरी भंवर सिंह कांधल सुनील कटारिया राजेश जांगिड़ पंकज तंवर सचिव भवानी सिंह कांधल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।प्रियांश सिंह भाटी के साथ टीम के कोच अविनाश सिंह राठौड़ का भी जिला टेबल टेनिस संघ सचिव भवानी सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वीरमदेव सिंह, किसन स्वामी,विजय सिंह भाटी, खिलाड़ी भवानी सिंह, कार्तिकेय,प्रांशु स्वामी , अर्नवी राठौड़,दीपिका, उदयवीर चन्द्रादित्य,वेदांत,नैतिक, आदित्य आदि मौजूद रहे।मंच संचालन सचिव भवानी सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *