बीकानेर की बेटी नमिता सोनी ने यूपीएससी में लहराया परचम

बीकानेर की बेटी नमिता सोनी ने यूपीएससी में लहराया परचम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने दी बधाई, समाज के तानों को सफलता में बदला

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 6 मार्च । बीकानेर के लिए आज गौरव का क्षण रहा जब शहर की होनहार बेटी नमिता सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में अपनी जगह पक्की की। इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही नमिता के निवास पर उत्सव का माहौल हो गया और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इस ऐतिहासिक सफलता पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नमिता को फोन कर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

pop ronak

नमिता की सफलता केवल एक करियर की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सामाजिक रूढ़ियों के खिलाफ एक बड़ी जीत है जिनका सामना उनके परिवार को करना पड़ा था। नमिता के पिता दामोदर सोनी और माता मंजू सोनी ने भावुक होते हुए बताया कि नमिता उनकी तीन बेटियों में सबसे छोटी है। उन्होंने कहा, “एक समय था जब समाज में लोग तीन बेटियां होने पर हमें ताने देते थे, लेकिन आज हमारी बेटी ने उन सभी को अपनी मेहनत से करारा संदेश दिया है।”

मनीष सोनी ने इस मौके पर कहा कि नमिता के चयन ने पूरे समाज में यह स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि बेटियों को उचित अवसर और शिक्षा प्रदान की जाए, तो वे किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। नमिता की इस उपलब्धि से न केवल सोनी समाज बल्कि पूरा बीकानेर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी नमिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और उन्हें युवा पीढ़ी, विशेषकर बालिकाओं के लिए एक नई प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *