बीकानेर की ममता रांका बनीं राजस्थान स्कैट एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष

ममता रांका
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 जून। भारतीय रोलर स्कैटिंग के सचिवालय ने राजस्थान स्कैट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बीकानेर की ममता रांका को नियुक्त किया है। भारतीय रोलर स्कैटिंग सचिवालय से नरेश शर्मा ने ममता रांका को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि वे राजस्थान में इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें। यह उल्लेखनीय है कि ममता रांका वर्तमान में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) की चेयरपर्सन हैं और इससे पहले गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ममता रांका को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, हनुमानमल रांका, पवन महनोत, रमेश भाटी, और प्रणव भोजक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

pop ronak

 

 

 

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *