बीकानेर की मोनिका गौड़ को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

बीकानेर की मोनिका गौड़ को मिलेगा प्रतिष्ठित 'कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 6 मार्च । बीकानेर की ख्यातनाम साहित्यकार, समालोचक और कुशल मंच संचालक मोनिका गौड़ को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान” के लिए चुना गया है। कोलकाता की सुप्रसिद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘विचार मंच’ द्वारा घोषित इस राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत उन्हें एक लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा होते ही राजस्थान और विशेषकर बीकानेर के साहित्यिक हलकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विचार मंच के मंत्री प्रदीप पटवा और अध्यक्ष सरदारमल कांकरिया ने बताया कि यह सम्मान आगामी 15 मार्च (रविवार) को कोलकाता स्थित एस पी के जैन फ्यूचररिस्टिक अकादमी में आयोजित एक भव्य समारोह में अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात उद्योगपति हरिप्रसाद बुधिया करेंगे, जबकि प्रमोद कुमार सराफ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। संस्था प्रतिवर्ष देश की उन प्रतिभाओं को सम्मानित करती है जिन्होंने साहित्य और समाज के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया हो।

pop ronak

मोनिका गौड़ का साहित्यिक सफर बेहद प्रभावशाली रहा है। हिंदी और राजस्थानी भाषा में उनकी 10 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें ‘हथेली में चाँद’ और ‘अंधारै री उधारी अर रीसाणों चाँद’ प्रमुख हैं। उन्होंने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) और रेख्ता फाउंडेशन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजस्थानी कविता का सशक्त प्रतिनिधित्व किया है। आकाशवाणी और दूरदर्शन से उनकी रचनाओं का निरंतर प्रसारण होता रहा है, जिससे उनकी पहचान जन-जन तक पहुँची है।

बीकानेर के साहित्यकारों ने इस उपलब्धि को समूचे प्रदेश का मान बताया है। राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति के श्याम महर्षि, साहित्यकार रवि पुरोहित और पत्रकार सुमित शर्मा ने मोनिका गौड़ को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी निरंतर साधना और क्षेत्रीय साहित्य को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयासों का फल है। डॉ. आत्माराम शर्मा, डॉ. शारदा कृष्ण और मनीषा आर्य सोनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने इसे बीकानेर के लिए एक बड़ी साहित्यिक उपलब्धि करार दिया है। थार एक्सप्रेस परिवार ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी व्यक्त की है।

कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान का आमंत्रित पत्र

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *