डोटासरा और जूली के आगमन से गर्माई बीकानेर की सियासत

डोटासरा और जूली के आगमन से गर्माई बीकानेर की सियासत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • शहर कांग्रेस की मैराथन बैठक में बनी रणनीति; हर वार्ड से 150 कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य, कोताही बर्दाश्त नहीं

बीकानेर, 28 जून । बीकानेर के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आगामी 30 जून को होने जा रहे ‘पीबीएम सुधारो आंदोलन’ और जिला कलेक्टर कार्यालय के महा-घेराव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है। आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आगमन की घोषणा के बाद रविवार को धरणीधर सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण और मैराथन रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने आंदोलन की रूपरेखा और इसके राजनैतिक व सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मेघवाल ने कहा कि दो शीर्ष दिग्गज नेताओं का बीकानेर आना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस जनहित के इस मुद्दे को लेकर कितनी गंभीर है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए ब्लॉक, मंडल, पार्षद और वार्ड अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की। मेघवाल ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड से कम से कम 150 लोगों की भागीदारी इस आंदोलन में सुनिश्चित की जाए। यह सीधे तौर पर आमजन के स्वास्थ्य और हक की लड़ाई है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

pop ronak

मदन मेघवाल ने सभी प्रभारियों को रविवार रात तक अपने-अपने क्षेत्रों से आने वाले लोगों की सूचियां मोबाइल नंबर सहित जिला कांग्रेस को सौंपने की हिदायत दी। बैठक में यह भी तय किया गया कि 30 जून के इस जन-आंदोलन को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

लक्ष्य से बढ़कर काम करेंगे कार्यकर्ता, भाजपा सरकार को घुटने टेकने पर करेंगे मजबूर

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बीकानेर शहर कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब भी संगठन ने कोई जिम्मेदारी दी है, कार्यकर्ताओं ने हमेशा तय लक्ष्य से बढ़कर परिणाम दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि 30 जून को कलेक्ट्रेट के घेराव में सर्वाधिक संख्या बीकानेर शहर के जागरूक नागरिकों और कार्यकर्ताओं की होगी।

मंच पर मौजूद प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश कांग्रेस सदस्य व पूर्व महापौर मकसूद अहमद, सेवादल के प्रदेश अतिरिक्त संगठक कमल कल्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माशूक अहमद, हजारीमल देवड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, जाकिर नागौरी, आनंद सिंह सोढ़ा, शहजाद भुट्टा तथा जवाहर बाल मंच के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण व्यास ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि बीकानेर के हक की इस लड़ाई में हमें अपनी पूरी सांगठनिक ताकत दिखानी है और चिकित्सा व्यवस्थाओं के प्रति लापरवाह बनी बैठी भाजपा सरकार और बेपरवाह जिला प्रशासन को आमजन की जायज मांगों के आगे घुटने टेकने पर मजबूर कर देना है।

विभिन्न प्रकोष्ठों और अग्रिम संगठनों ने संभाली कमान
मीडिया प्रभारी रामनाथ आचार्य ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों ने भी अपनी रणनीतियां साझा कीं। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष नंदलाल जावा, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला, प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल किशोर सरीन, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अकबर खादी तथा पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुजाहिद हुसैन कुरेशी ने अपने-अपने विभागों की ओर से आंदोलन में अधिकतम और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। बैठक के दौरान सांगठनिक व्यवस्थाओं को लेकर आईटी सेल संयोजक अकरम अली ने भी विचार रखे। बैठक का कुशल संचालन नितिन वत्सस ने किया तथा अंत में सभी का आभार आनंद जोशी ने ज्ञापित किया।

दिवंगत नेताओं को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
बैठक की औपचारिक शुरुआत से पूर्व बीकानेर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नगर विकास न्यास (UIT) के पूर्व न्यासी स्वर्गीय माणकचन्द जावा की 10वीं पुण्यतिथि पर तथा कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष नरसिंहदास व्यास के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभागार में उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मैराथन बैठक में मंडल अध्यक्ष शिवकांत व्यास, मुकेश जोशी, हंसराज विश्नोई, निर्मल विश्नोई, एडवोकेट कमल साध, मुबारक हुसैन, बलराम नायक, शिवप्रकाश सारस्वत, बाबूलाल धवल, अब्दुल रहमान लोदरा सहित सुशील सुथार, सेवादल महिला अध्यक्ष निर्मला बलवेश चावरिया, पार्वती गोसाई, मुमताज शेख, अता हुसैन कादरी, नवीन जांगिड़, रविकांत वाल्मीकि, ओमप्रकाश लोहिया, विजय सिंह शेखावत, धनसुख आचार्य, हरिप्रकाश वाल्मीकि, हाज़िर खान, एजाज पठान, नित्यानंद पारीक, डॉक्टर विजय आचार्य, प्रेम जोशी त्रिशूल, रमजान कच्छावा, जयकिशन गहलोत, जयदीप सिंह जावा, सरदार अमरीक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sesumo school
sjps