आत्मनिर्भर मंडल’ की अवधारणा को लेकर भाजपा गंगाशहर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

आत्मनिर्भर मंडल' की अवधारणा को लेकर भाजपा गंगाशहर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • मंडल प्रभारी दीपक पारीक ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन; स्थापना दिवस कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

बीकानेर, 1 जून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गंगाशहर मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार को मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘आत्मनिर्भर मंडल’ की अवधारणा को धरातल पर साकार करना, संगठन की कार्यशैली को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा आगामी पार्टी गतिविधियों को गति प्रदान करना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शक्ति केंद्र टीमों के गठन और दायित्वों पर मार्गदर्शन
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा गंगाशहर मंडल प्रभारी दीपक पारीक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मंडल स्तर पर संगठन को आत्मनिर्भर और वैचारिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पारीक ने बूथ स्तर को सक्रिय करने के लिए शक्ति केंद्र संयोजकों की टीमों के गठन, उनके प्रभार और दायित्वों के विभाजन पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने आगामी पार्टी स्थापना दिवस सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की अग्रिम रूपरेखा साझा की और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

कार्यशालाओं के माध्यम से मजबूत होगा संगठन: प्रकाश चंद मेघवाल
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद मेघवाल ने पार्टी की मूल विचारधारा और कार्यपद्धति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर आगामी दिनों में विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता बढ़ेगी। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अंकुश चोपड़ा ने किया। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चुनावी व सामाजिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री जसकरण मारू, गोविंद सारस्वत, जिला मीडिया संयोजक कमल गेहलोत, जिला मंत्री सुनीता हटीला, मुल्तान बैद, जेठमल मेघवाल, डॉ. किशनलाल मेघवाल, हुलास भाटी, तुलसीराम, ईन्दर चन्द राव, इंदरचंद मालु, शिखरचंद डागा, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु टाक, पुष्पा कंवर, मण्डल मंत्री स्वाति छाजेड़, अशोक कुमार सैन, मंण्डल उपाध्यक्ष छेलाराम मेघवाल, रितिक यादव, ओमजी नायक, मघाराम नाई, कोषाध्यक्ष संजय सोनी, श्रीकृष्ण पाणेचा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद भाटी, रवि मारू एवं मंडल मंत्री शिव प्रजापत सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sjps