भाजपा नेता ओम आचार्य का निधन अंतिम यात्रा 31 मई को प्रातः 8:30 बजे

भाजपा नेता ओम आचार्य
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • भाजपा को बीकानेर में स्थापित करने लिए एक लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव लड़े थे

बीकानेर , 30 मई। बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम आचार्य का निधन हो गया है। बीकानेर सहित राजस्थान में भाजपा को स्थापित करने वाले नेताओं में आचार्य का नाम लिया जा सकता है। उन्होंने गुरुवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह किया जाएगा। आचार्य ने बीकानेर में भाजपा को स्थापित करने के लिए भाजपा के टिकट पर एक लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव लड़े थे। वे तीनों चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी को मजबूती के साथ स्थापित कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा नेता मनीष सोनी ने बताया कि लंबी बीमारी से त्रस्त आचार्य का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। हाल ही में डायबिटिज के कारण उनका एक पैर भी काटना पड़ा था। जयपुर में पिछले दिनों इलाज के बाद वो वापस बीकानेर आ गए थे। यहां कुछ दिन घर पर इलाज के बाद वापस पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार रात दम तोड़ दिया।

pop ronak

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओम आचार्य जी का स्वर्गवास हो गया है जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 31. 5.2024 समय प्रातः 8:30 बजे आचार्य की चौक से रवाना होकर मुक्तिधाम चौखुटी जाएगी।

बीकानेर में भाजपा को स्थापित करने के लिए ओम आचार्य ने पार्टी टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार झेलनी पड़ी, इसके बाद ही बीकानेर में भाजपा स्थापित हो सकी।

राज्य के कद्दावर भाजपा नेताओं में शामिल आचार्य के भतीजे विजय आचार्य इन दिनों शहर भाजपा के अध्यक्ष है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ आचार्य ने पार्टी के लिए काम किया। वो पार्टी के प्रदेश संगठन में लगातार सक्रिय रहे। थार एक्सप्रेस परिवार श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *