भाजपा नेता की बुजुर्ग चाची से बेरहमी से मारपीट, बीच बाजार घर में घुसकर लाखों के जेवर लूटे

बीच बाजार घर में घुसकर लाखों के जेवर लूटे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 28 जनवरी। शहर के व्यस्ततम कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मावा पट्टी इलाके में मंगलवार शाम एक दुस्साहसिक वारदात ने सनसनी फैला दी। एक नकाबपोश बदमाश ने भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सुनील बांठिया की 70 वर्षीय चाची, पुष्पा देवी के साथ उनके घर में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि करीब 10 से 12 लाख रुपए के सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना उस वक्त की है जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली थीं और उनके पति सुरेश कुमार बांठिया किसी रिश्तेदार के पास गए हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीरों के अनुसार, बदमाश शाम 7:12 बजे घर में दाखिल हुआ। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश ने पहले मारवाड़ी भाषा में उनसे सहज बातचीत शुरू की, जिससे उन्हें खतरे का आभास नहीं हुआ। लेकिन अचानक उसने हिंसक होते हुए महिला का गला दबा दिया और उन पर हमला कर बेसुध कर दिया।

pop ronak

सुरेश कुमार जब रात करीब 8:15 बजे घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को फर्श पर बेसुध पाया। होश आने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बदमाश ने उनके साथ बर्बरता की, उनके मुंह और नाक पर मुक्के मारे और घुटनों से दबाकर बैठ गया। इसके बाद वह उनके हाथों से सोने के कड़े और गले की चेन छीनकर रफूचक्कर हो गया। डरी-सहमी महिला होश आने के बाद भी काफी देर तक “मुझे मार देंगे” चिल्लाती रही।

कोतवाली थाना एसएचओ सविता डाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में बदमाश के मारवाड़ी बोलने के लहजे से उसके स्थानीय या आसपास के क्षेत्र का होने का संदेह जताया जा रहा है। भाजपा नेता सुनील बांठिया ने लूटे गए गहनों की कीमत 10 से 12 लाख रुपए बताई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है, हालांकि बदमाश ने अपना चेहरा ढका हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *