बीकानेर ‘आप’ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, प्रो. सलवीर समेजा बने जिला महासचिव, निकाय चुनावों पर नजर

आप' की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, प्रो. सलवीर समेजा बने जिला महासचिव
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 20 मार्च । आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीकानेर जिले में अपने संगठन को धार देने और आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को मजबूती प्रदान करने के लिए नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के बाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने नई टीम के नामों का ऐलान किया, जिसमें अनुभवी चेहरों को प्रमुखता दी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रो. समेजा को मिली सांगठनिक कमान
कार्यकारिणी में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रोफेसर सलवीर समेजा को दी गई है, जिन्हें जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रो. समेजा लंबे समय से सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके व्यापक अनुभव और बौद्धिक क्षमता का लाभ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में मिलेगा।
प्रमुख नियुक्तियां और नई टीम
जिला कार्यकारी अध्यक्ष राठौड़ द्वारा घोषित सूची के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण पदों पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं। जिला उपाध्यक्ष: विनोद मोदी, जिला सचिव: अहमद खान, जिला युवा अध्यक्ष: वाजिद कोहारी, जिला मीडिया प्रभारी: रणवीर। इसके साथ ही, जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं, ताकि ब्लॉक स्तर तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

pop ronak

निकाय चुनावों की तैयारी और लक्ष्य
कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य संगठन के ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। प्रदेश सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज, संगठन महासचिव विश्वेश्वर, संभाग सचिव राजवीर माली और प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक के मार्गदर्शन में यह टीम आने वाले निकाय चुनावों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाएगी। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम ‘आप’ की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *