राजस्थान के भाजपा नेताओं ने संभाला आंध्र प्रदेश में मोर्चा

आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बीकानेर , 2 मई। राजस्थान भाजपा के प्रमुख नेताओं ने आंध्रप्रदेश में चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बागडोर संभाली हुई है। इनमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक कुलदीप धनकड़, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी तथा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हीरेंद्र कौशिक शामिल हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह नेता पिछले पांच दिनों से विजयवाड़ा और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में प्रवास करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्य कर रहे हैं।

pop ronak

श्रवण बगड़ी और मुकेश दाधीच ने जहां क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभाओं से जुड़ी जिम्मेदारी को संभाल रखा है, वहीं अविनाश जोशी आंध्र प्रदेश में रहकर उत्तर भारत के मतदाताओं के साथ लगातार संवाद और समन्वय करते हुए, उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हीरेंद्र कौशिक, सोशल मीडिया कंटेंट तथा सहयोगी दलों के साथ संवाद कर कॉमन नेरेटिव बनाने के साथ डिजाइनिंग और ब्रांडिंग का काम कर रहे हैं।

प्रदेश भर में एनडीए गठबंधन की सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी कार्यकर्ताओं की बैठक का जिम्मा भी जोशी और कौशिक को मिला है।

विधायक कुलदीप धनकड़ नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर भाजपा के लगातार बागडोर संभाले हुए हैं।

पांचों वरिष्ठ नेता 11 मई तक आंध्र प्रदेश में रहेंगे तथा आंध्र प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी की विजय के लिए कार्य कर रहे हैं।

क्षेत्र के प्रवासियों ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को विजयवाडा आने का आमंत्रण भेजा है। इनके आमंत्रण पर जोशी 7 मई को प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *