भाजपा महिला विधायक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में भर्ती

भाजपा महिला विधायक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में भर्ती
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

राजसमंद, 30 अगस्त। राजस्थान के राजसमंद से भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर अंबेरी के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद दीप्ति माहेश्वरी, उनके निजी सहायक और ड्राइवर को तुरंत उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने विधायक को आईसीयू (ICU) में भर्ती किया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पूरा राजस्थान कर रहा है जल्द स्वस्थ होने की कामना
हादसे की खबर मिलते ही दीप्ति के समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता चिंतित हो गए। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिरों और धार्मिक स्थलों में भी लोग उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, और उन्हें “राजसमंद की बेटी” कहकर संबोधित कर रहे हैं।

pop ronak

कौन हैं विधायक दीप्ति माहेश्वरी?
दीप्ति माहेश्वरी भाजपा की दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी की बेटी हैं। उन्होंने अपनी मां की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए 2021 के उपचुनाव में राजसमंद सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की। अपनी शैक्षणिक योग्यता में, उन्होंने पुणे से बीबीए और मुंबई के वेलिंगकर इंस्टीट्यूट से बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं और किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की संयोजक हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 4.17 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *