जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता ने बीकानेर में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया

जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता ने बीकानेर में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 अगस्त – जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता (शहरी) श्री मनीष बेनीवाल ने शनिवार को बीकानेर शहर की पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए चल रही योजना के पहले चरण के कामों का जायजा लिया।
शोभासर और बीछवाल का निरीक्षण
श्री बेनीवाल ने शोभासर और बीछवाल में बन रहे रॉ वॉटर जलाशयों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार कंपनियों और इंजीनियरों को सख्त निर्देश दिए कि इन कार्यों को अगली गर्मियों से पहले पूरा कर लिया जाए। बीछवाल में बन रहे रॉ वॉटर पंप हाउस को भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया। उन्होंने इन सभी कामों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।अधिकारियों की बैठक और निर्देश

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निरीक्षण के बाद, उन्होंने जलदाय विभाग परिसर में बीकानेर और श्रीगंगानगर के सभी शहरी जल योजनाओं से संबंधित इंजीनियरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों जिलों के जिन शहरों में अभी 48 घंटे के अंतराल पर पानी दिया जा रहा है, वहां इसे घटाकर 24 घंटे में एक बार किया जाए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शहर के आखिरी छोर की बस्तियों में भी पर्याप्त दबाव से पानी पहुँचे, अवैध कनेक्शनों को हटाया जाए, और पानी की आपूर्ति के समय अधिकारी फील्ड में मौजूद रहें। इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी गई।

इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, प्रवीण आकोदिया, अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया, अधिशासी अभियंता नितेश सागर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *