बोलेरो और एक प्राइवेट बस टक्कर , महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल

बोलेरो और एक प्राइवेट बस टक्कर , महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 30 जनवरी। श्रीडूंगरगढ़ एरिया में मंगलवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और एक प्राइवेट बस में हुई टक्कर में महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामाजिक संस्था के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद सड़क पर एक बार अफरी तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सरदारशहर रोड पर तोलियासर से पहले कांकड़ भैरूंजी मंदिर के पास श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक बोलेरो व राजगढ़ जा रही एक निजी बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निजी बस में सवार एक महिला बबिता भाखर निवासी तारानगर बेहोश हो गई। वहीं बोलेरो में सवार ठुकरियासर निवासी हरिनाथ घायल हो गया। दोनों घायलों को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार उपजिला अस्पताल लेकर आये। दुर्घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और बोलेरो और बस को थाने लेकर आये। बोलेरो में अकेला चालक हरिनाथ ही था। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

pop ronak

बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल, बोलेरो पूरी तरह बस में जाकर फंस गई। जिसे बाहर निकालने के लिए भी क्रेन का उपयोग करना पड़ा। जिस तरह से बोलेरो क्षतिग्रस्त हुई है, उससे साफ है कि दोनों की जोरदार टक्कर हुई है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *