बोलेरो और कार में भिड़ंत, नाबालिग समेत तीन घायल

बोलेरो और कार में भिड़ंत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • ओवरटेक करते समय हादसा; तीनों घायलों को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

बीकानेर, 1अप्रैल। खाजूवाला-रावला रोड पर सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना का कारण ओवरटेक करना बताया जा रहा है। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस के अनुसार ओवरटेक कर रही बोलेरो गाड़ी ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं से गुजर रहे खाजूवाला पंचायत समिति के जेटीए सतविंद्र सिंह ने घायलों को अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग हरियाणा के सिरसा जिले के गांव धोलीपाल के निवासी थे। इनकी पहचान 45 वर्षीय विनोद, 40 वर्षीय कांता और 17 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है।

pop ronak

एक्सीडेंट में घायल लोग अपने रिश्तेदारों के दंतोर गांव से अपने गांव लौट रहे थे, तभी खाजूवाला-रावला रोड पर स्थित 7 पीएचएम फांटा के पास बोलेरो और कार के बीच भिड़ंत हो गई। घायलों को खाजूवाला हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। खाजूवाला थाना के हेड कॉन्स्टेबल धारासिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटा दिया। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बोलेरो द्वारा कार को ओवरटेक करते समय हुई, जिसके बाद गाड़ियां आपस में टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *