BSNL का नया होली धमाका ऑफर— “आपका नंबर अभी भी आपका है”, मात्र ₹499 में ग्रेस पीरियड वाले सिम होंगे एक्टिव
BSNL का नया होली धमाका ऑफर


बीकानेर, 22 फरवरी। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने होली के पावन पर्व पर अपने उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद आकर्षक और राहत भरा ‘4G स्पेशल ऑफर’ लॉन्च किया है। कंपनी ने “BSNL का आपका नंबर अभी भी आपका है” अभियान के तहत उन ग्राहकों को अपना पुराना नंबर दोबारा सक्रिय करने का मौका दिया है, जिनकी सेवाएं लंबे समय से रिचार्ज न होने के कारण बंद हो गई थीं। यह योजना उन लोगों के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी से दोबारा जुड़ने का एक बड़ा माध्यम बनेगी जो अपना पुराना और परिचित नंबर खोना नहीं चाहते।


मात्र ₹499 में 90 दिनों की खुशियां
बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक श्री ओ.पी. खत्री ने इस विशेष स्कीम की जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑफर 31 मार्च तक पूरे देश में प्रभावी रहेगा। इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं।


किसे मिलेगा लाभ: ऐसे उपभोक्ता जिनका नंबर लंबे समय से रिचार्ज न होने के कारण ग्रेस पीरियड (Grace Period) में चला गया है और इनकमिंग/आउटगोइंग सेवाएं बंद हैं।
प्लान की डिटेल: मात्र ₹499 के रिचार्ज पर उपभोक्ता का नंबर तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा। मिलने वाली सुविधाएं– वैधता (Validity): 90 दिनों की लंबी अवधि। कॉलिंग: प्रतिदिन असीमित (Unlimited) वॉयस कॉलिंग। डाटा: कुल 5GB हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा। SMS: 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध
महाप्रबन्धक खत्री ने बताया कि उपभोक्ता इस सेवा का लाभ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से उठा सकते हैं। इसके अलावा, बीकानेर के कचहरी परिसर स्थित बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र या नजदीकी रिटेलर्स से संपर्क कर अपना नंबर पुनः चालू करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर भी विजिट किया जा सकता है।
