देशनोक पालिका में उप चुनाव, नामांकन के अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा

देशनोक पालिका में उप चुनाव, नामांकन के अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 18 जून। देशनोक नगरपालिका वार्ड नं. 4 के उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख के दिन तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। देशनोक पालिका के इस वार्ड के पार्षद शांतिलाल भूरा का निधन करीब 7 महीने पहले हो गया था। ऐसे में रिक्त हुई सीट पर 30 जून को मतदान होना है। वहीं एक जुलाई को देशनोक में ही मतगणना होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वर्तमान में नगर पालिका में निर्दलीय के सहयोग से कांग्रेस का बोर्ड बना हुआ है। सभापति पद पर ओमप्रकाश मूंधड़ा काबिज है। जिस वार्ड संख्या चार में अब उप चुनाव हो रहे हैं, वहां पहले भाजपा के भूरा जीते थे। भूरा ने कैलाश बोरड़ को महज 17 वोट से हराया था। बोरड़ कांग्रेस प्रत्याशी थे। एक बार फिर कांग्रेस से बोरड़ ही प्रत्याशी है। पालिका में कुल 25 पार्षद है। हालांकि इस रिजल्ट से कोई बड़ा उलटफेर होने की आशंका नहीं है।

pop ronak

मंगलवार को जिन लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। उनमें भाजपा से माणक सैन, कांग्रेस से कैलाश बोरड़ और निर्दलीय के तौर पर मंजू ने नामांकन भरा है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच कल यानी 19 जून बुधवार को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित है। नाम वापसी के बाद शेष रहे प्रत्याशियों के बीच तीस जून को मुकाबला होगा। इसके अगले ही दिन मतपत्रों की गणना की जाएगी। इस दौरान एसडीएम कविता गोदारा, उप तहसीलदार रमेश सिंह ,राकेश बंसल, पटवारी राकेश भादू सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *