सीए स्टूडेंट की दो दिवसीय कांफ्रेंस मंथन का हुआ समापन

सीए स्टूडेंट की दो दिवसीय कांफ्रेंस मंथन का हुआ समापन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 17 जनवरी। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की बीकानेर ब्रांच द्वारा आयोजित विद्यार्थियों की दो दिवसीय स्टेट कॉन्फ्रेंस मंथन में दूसरे दिन मंगलवार के उद्घाटन सत्र को बीकानेर के आईजी ओम प्रकाश व वरिष्ठ सीए इंद्रमल सुराणा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसीया ने बताया कि आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि समाज में किस प्रकार सीए प्रोफेशन को एक सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है व उन्हें सेवाओं में भी वरिष्ठता प्रदान की जाती है।

pop ronak

सीए इंद्रमल सुराणा ने सभी विद्यार्थियों को कहा कि अब आप लोगों के लिए यह कोर्स करने की सुविधा पहले से बेहतर हैं और उनके लिए जीवन में सफल होने की संभावना भी ज्यादा है।
ब्रांच उपाध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया प्रथम सत्र को सीए शुभम केसवानी ने संबोधित किया। बीकानेर ब्रांच के सीए विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने बताया विशेष सत्र के बीच में बाहर से आयें व बीकानेर के विद्यार्थियों ने अपने तैयार किए गए पेपर सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और विस्तार से अपने विचार रखें।

ब्रांच सचिव सीए हेतराम पूनिया ने कहा दूसरे सत्र को नेहा पटेल ने संबोधित किया उन्होंने भी कहा विद्यार्थियों को निरंतर कठिन परिश्रम करने से ही प्रोफेशनल कोर्सेज में सफलता हासिल होती है। कॉन्फ्रेंस को वरिष्ठ सीए विनोद दम्माणी व सीए सुधीश शर्मा ने भी संबोधित किया। कोषाध्यक्ष सीए अभय शर्मा ने बताया कि समापन सत्र के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *