आंखों में मिर्ची डालकर लाठी- सरियों से पीटा मामला दर्ज

बीकानेर के बड़ा बाजार में दुकानदार पर एसिड अटैक, बाल-बाल बची जान, बाजार में भारी आक्रोश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • घर में घुसकर पड़ोसी ने की मारपीट, परिवार के दो सदस्य अस्पताल में भर्ती

बीकानेर , 12 अप्रैल। पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आंखों में मिर्ची डाली और बाद में लाठी व सरियों से पिटाई की। परिवार के दो सदस्यों को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उदासर में अंबेडकर भवन के पीछे रहने वाले हसन अली ने व्यास कॉलोनी पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पूरे परिवार पर हमला किया गया है। पड़ोस में रहने वाले प्रभुराम, हड़मानाराम, सम्पता देवी, देवकी, सीमा व खुशबू सहित कई लोगों ने मिलकर मारपीट की। इस दौरान हसन अली के परिवार के सदस्यों की आंखों में मिर्च डाली गई। इसके बाद उन पर लाठियों व सरियों से हमला किया गया।

pop ronak

घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सात हजार रुपए और सोने की अंगूठी भी ले जाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार को सौंपी गई है। झगड़े के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से अब तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। घायलों को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ये भी पुलिस रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं है।जयनारायण थाने में भादंसं की धारा 447,323,341,143,382 के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार (आईपीएस ) द्वारा शुरू की गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *