अजमेर हाईवे पर पलटा केमिकल टैंकर, धमाके के साथ लगी भीषण आग, ड्राइवर की जलकर मौत

अजमेर हाईवे पर पलटा केमिकल टैंकर, धमाके के साथ लगी भीषण आग, ड्राइवर की जलकर मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 25 जून। जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसा मौखमपुरा पुलिया के पास हुआ, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यात्री दहशत में आ गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दमकलकर्मियों को लगी मशक्कत, ड्राइवर जिंदा जला

pop ronak

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दमकलकर्मी तुरंत टैंकर के पास नहीं पहुंच सके। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दर्दनाक हादसे में टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया। आग बुझने के बाद रेस्क्यू टीम ने उसका शव बाहर निकाला और एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

आधा दर्जन से ज्यादा दमकलें पहुंचीं मौके पर

फायर ब्रिगेड की जयपुर, दूदू, फुलेरा और आसपास के क्षेत्रों से आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। टैंकर में मौजूद केमिकल के कारण आग को नियंत्रित करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

यातायात बाधित, दो किलोमीटर लंबा जाम

घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। जल्द ही यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

छह महीने पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि छह महीने पहले भी जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा क्षेत्र में एक केमिकल टैंकर पलटने से भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 20 लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *