चूरू की बेटी ‘एलिट मिस राजस्थान’ में बनीं सेकंड रनर-अप

चूरू की बेटी ने जयपुर में लहराया परचम, 'एलिट मिस राजस्थान' में बनीं सेकंड रनर-अप
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर/चूरू, 24 दिसम्बर। “यह ताज मेरी पहचान मात्र नहीं, बल्कि मेरी ज़मीन से जुड़ी कहानियों के जरिए दुनिया को प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है।” यह उद्गार चूरू जिले के गोगासर (रतनगढ़) की प्रतिभावान बेटी पारुल झेडू ने व्यक्त किए, जिन्होंने ‘एलिट मिस राजस्थान 2025’ (सीजन-12) के प्रतिष्ठित मंच पर सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है। जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित एक भव्य ग्रैंड फिनाले में पारुल ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए यह गौरव हासिल किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदेश भर से आई सैकड़ों सुंदरियों और हुनरमंद प्रतिभागियों के बीच पारुल ने कड़े मुकाबले के बाद टॉप-3 में अपनी जगह सुरक्षित की। कार्यक्रम के फाउंडर डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि फिनाले के दौरान टॉप-30 फाइनलिस्ट के बीच रैंप वॉक, पर्सनालिटी टेस्ट और हाजिरजवाबी के कड़े राउंड हुए, जिनमें पारुल ने सधी हुई प्रस्तुति दी। पारुल वर्तमान में मॉडलिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं। उनका मानना है कि शिक्षा और पैशन का संतुलन ही वास्तविक सफलता की कुंजी है।

pop ronak
BC opening

पारुल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का अटूट सहयोग रहा है। उनके पिता प्रदीप और माता संगीता ने उन्हें सदैव ऊंचे सपने देखने के लिए प्रेरित किया, वहीं बहन प्रीति और भाई मोहित उनके हर संघर्ष में साथ खड़े रहे। पारुल की इस सफलता की सूचना मिलते ही गोगासर सहित पूरे चूरू जिले में जश्न का माहौल है और लोग इसे बेटियों की उड़ान के लिए एक नई प्रेरणा मान रहे हैं।

भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए पारुल ने स्पष्ट किया कि वे मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इससे पहले वे कई म्यूजिक एलबम्स में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं। पारुल का लक्ष्य अब बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करना है। उनकी यह जीत यह संदेश देती है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो छोटे गाँवों की प्रतिभाएं भी बड़े शहरों के मंचों पर अपनी चमक बिखेर सकती हैं।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *