शादी समारोह में शिरकत करने बीकानेर पहुंचे CM

शादी समारोह में शिरकत करने बीकानेर पहुंचे CM
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • संघ के कार्यवाह जसवंत खत्री के भतीजे की शादी
  • देवनानी, दिलावर भी शामिल हुए

बीकानेर , 4 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य सोमवार को बीकानेर पहुंच गए हैं। वे शाम पांच बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया । शर्मा सात बजे तक बीकानेर पहुंचे । जहां से गंगानगर रोड पर स्थित शगुन पैलेस पहुंचे। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के कार्यवाह जसवंत खत्री के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद बीकानेर से नाल तक पुलिस तैनात कर दी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी,डॉ विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत , जेठानंद व्यास सहित आईजी ओम प्रकाश, संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने की अगवानी।

विवाह समारोह में की शिरकत

pop ronak
BC opening

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तीनों प्रांतों से भी ऊपर राजस्थान क्षेत्र के कार्यवाह जसवंत खत्री मूल रूप से बीकानेर के हैं। उनके भतीजे का विवाह केंद्रीय बस स्टेंड के सामने समता नगर स्थित मकान में है। इसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री के पहुंचने का कार्यक्रम सोमवार दोपहर ही फाइनल हुआ। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना मिली तो आला अधिकारी दौड़े-दौड़े नाल से बीकानेर तक के रास्ते को दुरुस्त करने पहुंच गए।

मुख्यमंत्री का बीकानेर में ठहरने का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं है, इसके बाद भी प्रशासन ने सर्किट हाउस में बंदोबस्त किए हैं। नाल एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे समता नगर ही पहुंचें । इसके बाद वो वापस जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान संघ के स्थानीय पदाधिकारियों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी भी पहुंच गए । सभी छह विधायक भी समता नगर पहुंचे ।

ये मंत्री भी पहुंचे

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी इसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को बीकानेर पहुंचे। बीकानेर के बाद वो देशनोक गए, जहां मां करणी के मंदिर में दर्शन किए। उनका सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य और पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य व अखिलेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

इससे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचे। दिलावर ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरानन मंत्री ने विभाग के कार्यों की समीक्षा की। दिलावर भी आज शाम की रेल से वापस जयपुर के लिए निकल जाएंगे।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी बीकानेर पहुंचे। वो रविवार रात को ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने अव्यवस्थाओं के प्रति नाराजगी जताते हुए प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के आदेश दिए।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *