बीकानेर में सर्दी बढ़ने के आसार पारा 5 डिग्री गिरा, अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 31 अक्टूबर। बीकानेर में शनिवार को दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शहरवासियों को गर्मी के असर से काफी राहत मिली है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान घटकर 29.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम (रात का) तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अक्टूबर के आखिरी दिनों में गिरा पारा
बीकानेर में आमतौर पर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाता है। लेकिन इस बार अचानक आई गिरावट के चलते तापमान 29.6 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम की हवाओं में ठंडक महसूस की जाने लगी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर संभाग में अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और फिलहाल बारिश या बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बीकानेर में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद 1 नवंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और 2 से 5 नवंबर के दौरान इसके घटकर लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद रंग दिखाएगी गुलाबी ठंड
बीकानेर और आसपास के इलाकों में पारंपरिक रूप से कोलायत में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद ही कड़ाके की सर्दी का असर शुरू होता है। इस वर्ष कोलायत मेला 24 नवंबर को आयोजित होगा। हालांकि, मेले से पहले ही दिन के पारे में गिरावट और सुबह-शाम के बदले मिजाज से गुलाबी ठंड की दस्तक साफ महसूस होने लगी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *