श्रीडूंगरगढ़ में राज्य स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

साहवा नगरपालिका के 20 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 5 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली योग प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग बालक-बालिका) का समापन समारोह आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। इस सात दिवसीय प्रतियोगिता में नागौर ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
विजेता टीमें और सम्मान
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) अनिल बोडा थे। अध्यक्षता स्कूल निदेशक श्यामसुंदर स्वामी ने की। उप जिला शिक्षा अधिकारी बोडा ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-ओवरऑल चैंपियन: नागौर, दूसरा स्थान: जोधपुर, तीसरा स्थान: उदयपुर। अतिथियों ने व्यक्तिगत मुकाबलों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को पदक पहनाए, जबकि प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सकारात्मक खेल भावना पर जोर
विधायक ताराचंद सारस्वत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें सकारात्मक खेल भावना से खेलने और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
योग गुरु भुवनेश पुरोहित और खेल प्रभारी रामेंद्र हर्ष ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी और विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक चुग ने पूरी प्रतियोगिता का पर्यवेक्षण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रामेश्वर शर्मा ने किया।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *