अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का समापन

अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का समापन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 27 मई। अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह 26 मई 2024 को संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के चेयरपर्सन एस एस राठी ,संयुक्त आयकर आयुक्त, बीकानेर तथा मुख्य अतिथि अमन अग्रवाल डिविजनल इंजीनियर व विशिष्ट अतिथि श्रीमती एकता बंसल स्टॉक मार्केट मेंटर व मास्टर ट्रेडर थे l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एस एस राठी ने यूपीएससी परीक्षाओं को क्रैक करने के लिए प्रेरित किया। अमन अग्रवाल ने प्रशिक्षकों की समर्पण भावना की प्रशंसा की तथा श्रीमती एकता बंसल ने स्केटिंग प्रस्तुति बहुत सराहना की। सुशील बंसल ने बताया कि इस 10 दिवसीय शिविर में 10 कोर्सेज में उत्साह जनक 120 प्रविष्टियां रहीं। कैंप व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर विजय श्री ने बताया कि कार्यक्रम में कुमारी राधा अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इटली में होने वाले रोलर डर्बी स्केटिंग के लिए टीम इंडिया रोलर डर्बी सीनियर वूमेन में चयन होने पर सम्मानित किया गया।प्रतिभागियों ने कैंप के दौरान सीखी हुई कला का प्रदर्शन किया ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अतिथियों के स्वागत में स्केटिंग प्रतिभागियों तथा राष्ट्रीय स्तर के स्केटर्स द्वारा दी गई प्रस्तुति अकल्पनीय तथा अविश्वसनीय रही ।ब्यूटीशियन तथा मेहंदी प्रतिभागियों के रैंप वॉक ने जहां दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया ,वहीं छोटे बच्चों की मासूम प्रस्तुति मन को गुदगुदा गई ।इसके अतिरिक्त अबेकस ,आत्मरक्षा ,कैसियो ,आर्ट एंड क्राफ्ट ,ढोलक की प्रस्तुतियां भी दी गई ।

मंच का संचालन श्रीमती आराधना चौधरी व विनय हर्ष तथा एंकरिंग प्रतिभागियों ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती कीर्ति बंसल, निशा अग्रवाल,स्मिता गुप्ता, शालू अग्रवाल, कनु प्रिया गुप्ता, मनीष चौधरी व श्याम गुप्ता का प्रशंसनीय योगदान रहा। अंत में श्रीमती सुरभि अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में सुभाष मित्तल, जयकिशन अग्रवाल, अनंत वीर जैन ,संदेश मान सिंह , डॉक्टर वेद प्रकाश गोयल, डॉ प्रीति गुप्ता आदि गणमान्य जन उपस्थित थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *