भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 अप्रैल से सड़कों पर उतरेगी पार्टी

भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 26 मार्च। । शहर की बदहाल सड़कों, जाम पड़ी नालियों और बिजली-पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गुरुवार (26 मार्च) को जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में विरोध प्रदर्शन का मसौदा तैयार किया गया। कांग्रेस आगामी 7 अप्रैल 2026 से भाजपा सरकार और जिला प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों और प्रशासन के ढीले रवैये के कारण आम आदमी त्रस्त है। मेघवाल ने आरोप लगाया कि चुनावों के समय वोट बटोरने के लिए भाजपा ने रोड शो किए और उसके लिए सड़कें खोदी गईं, जिन्हें आज तक ठीक नहीं किया गया है। शहर में टूटी सड़कें, उफनते नाले और गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

pop ronak

मेघवाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता को उसका हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को कल जयपुर में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा में अधिकतम साथियों के साथ पहुंचने के निर्देश भी दिए। बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति पर सभी प्रमुख नेताओं से विचार-विमर्श किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, आनंद सिंह सोढा, शहजाद भुट्टा, जाकिर नागौरी सहित पूर्व प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी मौजूद रहे। साथ ही महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा सुथार, इंटक के महेंद्र देवड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी पन्नालाल मेघवाल और नितिन वत्सस ने भी आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।