अजित फाउंडेशन में पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम 29 मार्च को

अजित फाउंडेशन में पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम 29 मार्च को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • ‘सूर्य रथ रुके नहीं’ और ‘प्रेम में समर्पण’ पर होगी चर्चा

बीकानेर , 26 मार्च । साहित्य और कला को समर्पित संस्था अजित फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 29 मार्च 2026 को एक विशेष पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहर के आचार्यों की घाटी के नीचे स्थित अजित फाउंडेशन सभागार में होने वाला यह कार्यक्रम सायंकाल 4:30 बजे प्रारंभ होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस गरिमामय बौद्धिक विमर्श के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार वैद्य विद्यासागर पंचारिया द्वारा रचित दो महत्वपूर्ण कृतियों— ‘सूर्य रथ रुके नहीं’ एवं ‘प्रेम में समर्पण’ पर विस्तृत समीक्षात्मक चर्चा की जाएगी।

pop ronak

कार्यक्रम के समन्वयक संजय श्रीमाली ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक ‘सूर्य रथ रुके नहीं’ पर प्रसिद्ध कवि जुगल किशोर पुरोहित अपने विचार और समीक्षक टीप प्रस्तुत करेंगे। वहीं, वैद्य पंचारिया की दूसरी कृति ‘प्रेम में समर्पण’ पर हिंदी एवं राजस्थानी की विख्यात कवयित्री डॉ. कृष्णा आचार्य अपनी समीक्षात्मक व्याख्या रखेंगी।

समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा करेंगे। बीकानेर के साहित्यिक हलकों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है, क्योंकि इसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वानों द्वारा कृतियों के विभिन्न पक्षों को उजागर किया जाएगा। फाउंडेशन ने सभी साहित्य प्रेमियों और जिज्ञासुओं को इस विचार-विमर्श में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

sesumo school
sjps