सीएम के काफिले के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग गिरफ्तार

सीएम के काफिले के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सेना और तिरंगे के अपमान के विरोध में नारेबाजी, पुलिस ने किया बल प्रयोग

बीकानेर, 17 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के दौरान शनिवार को देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ‘तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारों के साथ कार्यकर्ता सीएम के काफिले के सामने आ गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
सीएम के काफिले के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए कि विधायक बालमुकुंद आचार्य ने तिरंगे का अपमान किया है, वहीं मध्यप्रदेश के कुछ मंत्रियों ने सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं। इस पर कांग्रेस ने तीखा विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

pop ronak

मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही रानी बाजार पुलिया से नीचे उतरा, कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक सामने आ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में जेएनवी थाना पुलिस ने बिशनाराम सियाग समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

जिला कांग्रेस संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन देश की एकता और गरिमा के प्रतीकों – तिरंगे और सेना – के सम्मान में किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को हर मंच पर उठाती रहेगी। सियाग की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जेएनवी थाने पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *