ग्राम नाल में कांग्रेस 13 अक्टूबर को होगा विशाल पंचायतीराज चुनाव सम्मेलन

ग्राम नाल में कांग्रेस 13 अक्टूबर को होगा विशाल पंचायतीराज चुनाव सम्मेलन
quicjZaps 15 sept 2025

पूर्व सीएम अशोक गहलोत करेंगे शिरकत, गोविंदराम मेघवाल ने ली समीक्षा बैठक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 11 अक्टूबर । आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10:30 बजे ग्राम नाल (बीकानेर) में रोशनी घर (जीएसएस) के पास एक विशाल ‘पंचायतीराज चुनाव सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। आयोजन में बीकानेर जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं एवं आमजन की सहभागिता रहेगी।

pop ronak

गोविंदराम मेघवाल ने की तैयारियों की समीक्षा

सम्मेलन की पूर्व तैयारियों और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता का आह्वान किया गया।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि यह सम्मेलन केवल चुनावी तैयारी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की जनसमस्याओं और जनहित की आवाज बुलंद करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों को सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, और बीकानेर संभाग के किसान अपने हक के पानी के लिए आंदोलनरत हैं। खाजूवाला, घड़साना एवं अनूपगढ़ क्षेत्र में मंडियों के बंद रहने से किसानों और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है, ऐसे में सरकार को किसानों की आठ रोजा बारी की मांग पर गंभीर विचार करना चाहिए।

भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार को घेरा

मेघवाल ने प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया। साथ ही, बीकानेर क्षेत्र में सोलर ऊर्जा परियोजनाओं के नाम पर कथित भ्रष्टाचार और स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

पूर्व मंत्री ने बीकानेर जिले और आसपास के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों और युवाओं से अपील की है कि वे 13 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे ग्राम नाल (रोशनी घर के पास) आयोजित इस सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

खाओसा