मेडिसिन विंग के निर्माण से मूंधड़ा ट्रस्ट का नाम होगा अमर- संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा

मेडिसिन विंग के निर्माण से मूंधड़ा ट्रस्ट का नाम होगा अमर- संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 27 जून। श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बीकानेर में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग का अवलोकन करते हुए संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि यह कार्य समाजसेवा का अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने कहा, “ट्रस्ट द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह मेडिसिन विंग न केवल बीकानेर के चिकित्सा क्षेत्र को मजबूती देगी, बल्कि मूंधड़ा ट्रस्ट का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर देगी।” मीणा ने कहा कि किसी व्यक्ति का अपनी जन्मभूमि से इतना लगाव देखकर मन अभिभूत हो गया। उन्होंने मूंधड़ा परिवार की सेवा भावना की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे जनहित के लिए प्रेरणादायक योगदान बताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा की सोच है कि समाज से जो कमाया है, वह समाज को ही लौटाया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समाज के धन का उपयोग समाज के हित में करना है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल को स्वच्छता और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे राज्य में विशिष्ट पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

pop ronak

ट्रस्ट सचिव राजेश लदरेचा ने बताया कि पीबीएम अस्पताल की स्थापना के पीछे महाराजा गंगासिंह जैसी महान सोच थी, जिन्होंने इसके लिए विशाल भूमि दान दी थी। ट्रस्ट ने उनकी स्मृति में महाराजा गंगासिंह, महाराजा सादुल सिंह और प्रिंस विजय सिंह की हस्त निर्मित मूर्तियां भी बनवाई हैं। उन्होंने बताया कि मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और इसे जल्द ही राज्य सरकार को समर्पित कर दिया जाएगा।

इस अवलोकन अवसर पर एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. मनोज माली, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, भंवरलाल चांडक, विनोद जोशी, किशन मूंधड़ा, पिंटू राठी और नरेंद्र यादव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह प्रकल्प न केवल बीकानेर के लिए एक चिकित्सा धरोहर सिद्ध होगा, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणास्पद उदाहरण भी बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *