बीकानेर में कोरोना अलर्ट, फिर शुरू हुई कोविड जांच

राजस्थान में कोरोना संक्रमण का खतरा एक की मौत , एक्टिव केस पहुंचे 15
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • कोविड के नये वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद फिर शुरू हुई कोविड जांच

बीकानेर , 21 दिसम्बर। देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के नये वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद जिले में एहतियात के तौर पर बचाव, रोकथाम आदि की तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पंवार ने जिले के समस्त जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय एवम् चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने को कहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया कि कोविड प्रबंधन के लिए केसेज की संख्या के अनुसार चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यकता होने पर रोगियों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार कोविड का नया सब वैरिएंट सॉर्स कॉव-2 जेएन.1 से पॉजिटिव हुए करीब 90 प्रतिशत रोगियों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। घर पर ही आइसोलेशन में रहते हुए सामान्य उपचार से इसके रोगी ठीक हो रहे हैं। इससे घबराने या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, केवल सावधानी बरतने की जरूरत है।

pop ronak
BC opening

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर कोविड प्रबंधन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जिले के समस्त राजकीय अस्पतालों में जांच, दवा, बैड, ऑक्सीजन सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं को परखने के लिए मॉक ड्रिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों एवं सीएचसी-पीएचसी तक आवश्यकता के अनुसार जांच किट, दवा, ऑक्सीजन आदि चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आईएलआई एवं श्वसन रोगों से पीड़ित गंभीर रोगियों की सतत निगरानी की जाए तथा आवश्यकतानुसार जांच हेतु नमूने लिए जाएं। साथ ही, रोगियों की सूचना प्रतिदिन आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *