कोलायत में अवैध खनन पर सख्ती: गंगा सरोवर कैचमेंट एरिया में ड्रोन सर्वे शुरू

कोलायत में अवैध खनन पर सख्ती
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर/बीकानेर, 25 नवंबर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नवीनतम तकनीक के उपयोग पर जोर दिए जाने के बाद, खान विभाग ने बीकानेर के कोलायत क्षेत्र के गंगा सरोवर कैचमेंट एरिया में अवैध खनन के आकलन के लिए मंगलवार से ड्रोन सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों की टीम कर रही सर्वे
कोलायत के गंगासागर कैचमेंट एरिया में खनिज क्ले के अवैध खनन की जानकारी मिलने पर, संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर ड्रोन सर्वे के निर्देश दिए गए थे। इस टीम में माइनिंग व जियोलॉजी विंग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिनमें अधीक्षण खनि अभियंता एनके बैरवा के मार्गदर्शन में खनि अभियंता धीरज पंवार, वरिष्ठ भू वैज्ञानिक मनोहर सिंह राठौड़ और करणवीर सिंह शामिल हैं। प्रमुख सचिव खान एवं भूविज्ञान टी. रविकान्त फील्ड अधिकारियों को अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई करने और ड्रोन से निगरानी रखने के निर्देश लगातार देते रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तीन से चार दिन में पूरा होगा आकलन
यह सर्वे लगभग 70-75 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा, जिसके माध्यम से अवैध खनन की वास्तविक मात्रा का आकलन किया जाएगा। सर्वे कार्य को तीन से चार दिन में पूरा होने की संभावना है। ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, विभाग द्वारा उसका परीक्षण किया जाएगा और संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने सभी फील्ड अधिकारियों को अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने और आधुनिक नवीनतम तकनीक का उपयोग करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *