

बीकानेर , 7 नवम्बर । बीकानेर में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र पर आयोजित ‘दिवाली की खुशियां’ कार्यक्रम के तहत कच्ची बस्ती के सैकड़ों बच्चों को मिठाई एवं पटाखे वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने धर्मपत्नी श्रेणी पाना देवी मेघवाल के साथ बच्चों के बीच पहुंचकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में रविशेखर मेघवाल, महावीर रांका, पवन महनोत, श्याम सिंह हाडला, रमेश भाटी, गोपाल वाल्मीकि, सुभाष बारासा और मुकेश बिश्नोई सहित कई राजनैतिक नागरिक उपस्थित रहे।


डॉ. एच.पी. व्यास की जन्मजयंती पर स्मरण समारोह



एक अन्य कार्यक्रम में महान वैज्ञानिक और शिक्षाविद् डॉ. एच.पी. व्यास की जन्मजयंती के अवसर पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने डॉ. व्यास के राष्ट्रप्रेम, वैज्ञानिक योगदान, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में वक्ताओं ने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि डॉ. व्यास ने देशप्रेम को सर्वोपरि रखते हुए विदेश में मिलने वाले आकर्षक वेतन को ठुकराकर भारत में सेवा करना चुना। कार्यक्रम में गणेश सियाग, अक्षय व्यास, ऑनलाइन जुड़े डॉ. संजय मोगे, प्रो. राजेश रतन, सुरजाराम, गुमान सिंह, डॉ. नीलम जैन, डॉ. प्रताप सिंह, अक्षय आचार्य और रवि कुमार अग्रवाल ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

