युवक का शव, हत्या की आशंका-सिर के आधे बाल कटे हुए, शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान

युवक का शव, हत्या की आशंका
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर \ खाजूवाला , 13 जून। बीकानेर के खाजूवाला एरिया में इंदिरा गांधी नहर में एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने मारकर उसे नहर में फेंक दिया है। मृतक के आधे सिर के बाल कटे हुए हैं और जगह-जगह चोट के निशान है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अनूपगढ़ शाखा की केजेडी नहर में ये शव मिला है। जिसे ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से बाहर निकाला गया। शव को खाजूवाला के सरकारी अस्पताल की मॉच्यूरी में रखा गया। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

pop ronak

मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के फोटो आस-पास के सभी पुलिस थानों में भेजे गए हैं ताकि लापता की गुमशुदगी दर्ज होने पर पता चल सकें। सिर से खून निकलने से प्रतीत हो रहा है कि उसके बाल काटे गए हैं और सिर पर हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने अब तक हत्या जैसे कोई संकेत नहीं दिए हैं। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल मृतक के परिजनों का इंतजार ही कर रही है। ये भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि शव कहां से बहते हुए यहां पहुंचा है। नहर काफी पीछे से खाजूवाला तक आती है। ऐसे में गंगानगर के थानों में भी इसकी सूचना दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *