NEET परीक्षा में धांधली पर बड़ा फैसला

NEET परीक्षा में धांधली पर बड़ा फैसला
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

इन बच्चों की दोबारा परीक्षा लेगा NTA, ग्रेस मार्क्स हटाया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

NTA NEET 2024 Supreme Court Latest News: नयी दिल्ली , 13 जून। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यूजी एनईईटी 2024 पर बड़ी खबर आई है। आखिरकार नीट में धांधली के आरोपों को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा कदम उठाया है। परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने नीट यूजी 2024 ग्रेस मार्क्स वापस ले लिए हैं। इसी के साथ 1563 स्टूडेंट्स का नीट स्कोरकार्ड रद्द कर दिया है। ये वे छात्र छात्राएं हैं, जिन्हें NEET Grace Marks दिए गए थे। अब इन बच्चों का नीट रिजल्ट कैंसिल कर दिया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इसी के साथ एनटीए ने सर्वोच्च न्यायालय में कहा है कि इन 1563 स्टूडेंट्स के लिए फिर से नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। National Testing Agency ने कहा है कि 30 जून से पहले इस Re NEET Exam का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। नीट री एग्जाम डेट 2024, जून 23 रखी गई है।

NEET Update: बदल जाएगी पूरी मेरिट लिस्ट
1563 बच्चों का नीट रिजल्ट रद्द होने और इनके लिए नीट री-एग्जाम कराए जाने के बाद फाइनल स्कोर का असर पूरी नीट मेरिट लिस्ट पर पड़ेगा। इन बच्चों के मार्क्स बदलते ही इनकी नीट ऑल इंडिया रैंक भी बदलेगी। इसी के साथ पूरी NEET 2024 Merit List भी बदल जाएगी। लाखों बच्चों की रैंक पर असर पड़ेगा। ऐसे में एनटीए को फिर से NEET Rank List 2024 जारी करने की जरूरत होगी।

एनटीए ने कहा है कि जिन स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं, अगर वो NEET 2024 Re-Exam में शामिल नहीं होते हैं, तो उनके बिना ग्रेस मार्क्स वाले अंक लागू होंगे। यानी- अगर ग्रेस मार्क्स के साथ किसी को 715 अंक मिले हैं, लेकिन ग्रेस के बिना उसके अंक 640 हैं, तो 640 नंबर पर ही रैंक मिलेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *