गोवंश व पशुओं को भीषण गर्मी में पीने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था हेतु मांग

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 29 मई। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा के अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच ने अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी संभाग बीकानेर व ज़िला कलेक्टर बीकानेर को पत्र प्रस्तुत कर निराश्रित गोवंश व पशुओं को भीषण गर्मी में पीने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था कराने हेतु अनुरोध किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रचंड गर्मी को देखते हुवे पीएचईडी विभाग व ज़िला प्रशासन अभियान के रूप में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सावर्जनिक स्थानों पर बनी पानी की कुंडियों व जलाशयों में प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी सप्लाई व टैंकरो के माध्यम से नियमित रूप से पानी की पर्याप्त व्यवस्था करवाएं। ताकि निराश्रित गो वंश व पशुओं को बचाया जा सके।

pop ronak

दाधीच ने पत्र में यह भी लिखा है कि प्रचंड गर्मी को देखते हुवे स्थान स्थान पर पानी की अस्थाई कुंडिया पीएचईडी विभाग ज़िला प्रशासन व अन्य विभाग आपस में समन्वय करके ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रखवाते हुए उनमें पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाये।

दाधीच ने पत्र में लिखा है की आमजन द्वारा अपने सहयोग से किए जा रहे प्रयासों में राज्यसरकार व प्रशासन व संबंधित विभाग का सहयोग नितांत आवश्यक है। दाधीच ने निराश्रित गो वंश व पशुओं की सुरक्षा हेतु प्रतिदिन पर्याप्त पानी की उक्ताअनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाये ताकि राज्य सरकार का अच्छा संदेश जनमानस में जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *