कोरोना काल की बोनस कटौती खत्म करने की मांग

कोरोना काल की बोनस कटौती खत्म करने की मांग
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दीपावली पर शत-प्रतिशत नकद भुगतान की आवाज उठाई

बीकानेर, 19 अक्टूबर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा, जिला बीकानेर ने दीपावली बोनस की शत-प्रतिशत राशि नकद भुगतान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया है। संगठन ने कोरोना काल के दौरान लागू की गई बोनस राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते में जमा करवाने की अनिवार्यता को तुरंत समाप्त करने की मांग की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महासंघ के जिलाध्यक्ष दानाराम भादू व जिलामंत्री नरेन्द्र आचार्य ने बताया कि कोरोना महामारी के समय उत्पन्न वित्तीय परिस्थितियों को देखते हुए बोनस का एक हिस्सा जीपीएफ में जमा करने का नियम बनाया गया था, जो महामारी समाप्त होने के बाद भी अब तक जारी है। इसके चलते कर्मचारियों को वर्तमान में बोनस का केवल 75 प्रतिशत भाग ही नकद मिल पा रहा है। बीकानेर खंड अध्यक्ष सुरेश खेशवानी एवं खंड मंत्री विकास पंवार ने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक संबल की आवश्यकता होती है, ऐसे में पूरा बोनस नकद मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

pop ronak
BC opening

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि वर्ष 2022 से 2025 तक भी बोनस का एक हिस्सा जीपीएफ में जमा किया जाता रहा है। अब सामान्य हालात को देखते हुए इस पुरानी व्यवस्था को बंद किया जाना चाहिए। साथ ही, महासंघ ने सातवें वेतनमान और वर्तमान महंगाई के अनुरूप बोनस की गणना हेतु वेतन सीमा में भी वृद्धि करने की पुरजोर मांग उठाई है, ताकि प्रदेश के शिक्षकों व कार्मिकों को इस पर्व पर बोनस का वास्तविक लाभ मिल सके।

खाओसा