एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आपदा प्रबंधन पर प्रदर्शन

एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आपदा प्रबंधन पर प्रदर्शन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 12 नवम्बर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में 7 वीं राज बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित हो रहे एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आज राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा कैडेट्स को आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एसडीआरएफ प्रभारी हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह और उनकी टीम ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं और उनसे बचाव के तरीकों का कैडेट्स के सामने प्रदर्शन किया। कैम्प कमांडेंट कर्नल नारायण सिंह,डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल एम एस निज्जर ने एसडीआरफ टीम का आभार प्रकट किया।

pop ronak

कैम्प एडजुटेंट लेफ्टिनेंट देवेश सहारण ने बताया कि इस शिविर में कैडेट्स के लिए विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही है। सूबेदार मेजर भँवर सिंह चौहान ने टीम का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *