बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने की 236 लाख रुपये के 19 विकास कार्यों की अभिशंसा

बीकानेर पूर्व विधायक
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • विधायक निधि कोष से होंगे विकास कार्य
  • क्षेत्र का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक

 

बीकानेर, 9 सितम्बर। बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने विधायक निधि कोष से 236 लाख रुपये के 19 कार्य करवाए जाने की अभिशंषा की है। विधायक ने बताया कि कीर्तिस्तम्भ के पास स्थित बीदासर हाउस में रूफटाॅप सोलर प्लांट लगवाने के लिए 16 लाख, रामपुरा बस्ती की गली नंबर 18 की मुख्य गलियों में सड़क निर्माण कार्य के लिए 19.5 लाख, रानी बजार स्थित चौधरी काॅलोनी में पारस स्कूल के पास वाली गली में सड़क निर्माण के लिए 10 लाख, वार्ड 52 में शिवाजी आहूजा के घर के सामने व प्रेम रतन सोनी की गली में कलर सीसी ब्लाॅक सड़क निर्माण के लिए 6 लाख, मुरली मनोहर गोशाला में रंगीन टिनशेड निर्माण के लिए 10 लाख, रानीसर कुआं और पंवारसर कुआं के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं रंगरोगन कार्यों के लिए 12 लाख, वार्ड 37 के माताजी मंदिर के पास पेवर ब्लाॅक कार्य लिए 13.50 लाख तथा वार्ड 34 में महाराणा प्रताप पार्क गुमटी निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये की अभिशंषा की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विधायक ने बताया कि आजाद नगर पार्क की चारदीवारी एवं सड़क निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, आर्मी गेट गांधी काॅलानी से राजावत जी के घर तक ब्लाॅक लगवाने एवं मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगवाने के कार्य के लिए 33 लाख, जयनारायण व्यास काॅलोनी सर्किल, गौतम सर्किल एवं हेमू कालाणी सर्किल के चारों तरफ स्पीड ब्रेकर लगवाने के लिए 3 लाख, जयनारायण व्यास काॅलोनी सेक्टर 6 में कृष्णा पार्क में दीवारों की रम्मत व भ्रमण पथ का निर्माण, लाइटों की व्यवस्था और दीवारों पर रेलिंग लगवाने के कार्य के लिए 10 लाख, ग्रीन बेल्ट पार्क करणी नगर में फव्वारा, जिम, झूले, लाइट और सौंदर्यकरण कार्य के लिए 10 लाख रुपये की अभिशंषा की गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इसी प्रकार वार्ड 41 में सेक्टर 3 सरकारी स्कूल के पास डामर सड़क और आसपास की गलियों में पेवर ब्लाॅक कार्य के लिए 15 लाख, राव बीकाजी नगर में गली नंबर 15 में कोडा राम भादू के घर से प्लाट नं ए1 तक 450 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 15 लाख तथा पवनपुरी स्थित हनुमान पार्क में ओपन जिम एवं सार्वजनिक झूले लगवाने के कार्य पर 7 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड 38 दीपजी की बाड़ी रामपुरा बाईपास, रामपुरा बस्ती तक 200 मीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 5 लाख, अमर काॅलोनी जयपुर रोड सार्वजनिक पार्क सं.1 के भ्रमण पथ लोहे की ग्रिल, सौंदर्यकरण एवं हेरिटेज लुक कार्य के लिए 15 लाख तथा वार्ड 47 में बालबाड़ी के पास चौक में सीसी कार्य के लिए 21 लाख रुपये की स्वीकृति की अभिशंषा की गई है।

विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाएगा, जिससे आमजन को इनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *