समय पर रिजल्ट और डिग्री देने के निर्देश, कहा- परीक्षा प्रणाली से ही तय होती है विश्वविद्यालय की साख

समय पर रिजल्ट और डिग्री देने के निर्देश, कहा- परीक्षा प्रणाली से ही तय होती है विश्वविद्यालय की साख
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • कुलगुरु प्रो. आर.बी. दुबे ने किया परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का निरीक्षण

बीकानेर, 9 जून। विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से कुलगुरु प्रोफेसर आर. बी. दुबे ने मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़ी विभिन्न शाखाओं के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कुलगुरु डॉ. दुबे ने अपने निरीक्षण के दौरान गोपनीय शाखा, परीक्षा शाखा, परिणाम शाखा, उपाधि एवं प्रमाण-पत्र शाखा सहित कार्यालय के सभी अनुभागों का दौरा किया और वहां संचालित गतिविधियों व प्रगति की जमीनी हकीकत जानी।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक के दौरान कुलगुरु ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न होनी चाहिए। विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम, अंकतालिका (मार्कशीट) और डिग्री निर्धारित समयावधि के भीतर ही विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई या रोजगार में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।

अभिलेखों का हो वैज्ञानिक संधारण

डॉ. दुबे ने परीक्षा प्रबंधन में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के प्रभावी उपयोग, गोपनीयता के उच्च मानकों की अनुपालना तथा सभी पुराने व नए अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) के वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित संधारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “किसी भी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख एवं विश्वसनीयता उसकी परीक्षा प्रणाली की शुचिता पर टिकी होती है। इसलिए, परीक्षा कार्यों से जुड़े प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करना चाहिए।”

निरीक्षण के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. एस. आचार्य ने कुलगुरु को कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, वर्तमान परीक्षा प्रबंधन प्रणाली तथा आगामी परीक्षाओं को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। कुलगुरु ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसी गति से कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

sjps