साढ़े छह साल से अलग रह रहे पति पत्नी का विवाद सुलझा, लोक अदालत में हुआ राजीनामा

साढ़े छह साल से अलग रह रहे पति पत्नी का विवाद सुलझा, लोक अदालत में हुआ राजीनामा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 28 सितंबर। वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट लक्ष्मीकांत रंगा की सूझबूझ और सकारात्मक भूमिका से पिछले साढ़े छह साल से चल रहा वैवाहिक विवाद आज राजीनामा के साथ सुलझ गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शनिवार को आयोजित तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्ष 2018 से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण लम्बित चल रहे वैवाहिक प्रकरण के विवाद का पारिवारिक न्यायालय सं. 1, बीकानेर के न्यायाधीश सत्यपाल वर्मा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीकांत रंगा द्वारा पक्षकारों राजकुमार पुत्र रामकिशन व अंजू पुत्री पूनमचंद के मध्य आपसी समझाईश से राजीनामा कर निस्तारित किया गया।

pop ronak

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना, जिला एवं सेशन न्यायाधीश बीकानेर द्वारा पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश सत्यपाल वर्मा एवं अधिवक्ता विनोद जोशी की उपस्थिति में पक्षकारों राजकुमार व अंजू ने एक-दूसरे को माला पहनाई तथा हिन्दू विवाह के पवित्र बंधन का सम्मान रखते हुए आपसी विवाद को खत्म किया। वर्षों पुराने विवाद का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *