ओपरेशन सिन्दूर की महिला योद्धाओं की चित्रकारी देख अभिभूत हुई जिला कलक्टर वृष्णि

ओपरेशन सिन्दूर की महिला योद्धाओं की चित्रकारी देख अभिभूत हुई जिला कलक्टर वृष्णि
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 29 मई। बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम में पहुंची जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बीकानेर जिला उद्योग संघ में बनी आर्ट गैलेरी देख प्रभावित हुई | जिला कलक्टर आर्ट गैलेरी में बनी ओपरेशन सिन्दूर में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर देख अभिभूत हुई | जिला कलक्टर ने बताया कि भारत पाक के इस युद्ध की घड़ी में महिलाओं द्वारा युद्ध की कमान संभालना पूरे देश की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है और प्रेरणास्पद भी है |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहाँ के उद्योग धंधे, देश की ख्यातनाम हस्तियाँ मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, डॉ करणीसिंह, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, गौतम बुद्ध की पेंटिंग की हुई तस्वीरें, शहर का पुराना व नया स्वरुप , मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हो या यहाँ का चर्च इन सभी शहर की विरासतों को एक ही छत के नीचे फोटो आर्ट गैलेरी के रूप में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने दर्शकों के लिए स्थापित किया है साथ ही संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलेरी का निर्माण करवाया गया है | इस गैलेरी का निर्माण का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से परिचित करवाने व देश की बहादुर बेटियों को गरिमापूर्ण सम्मान दिलाने के लिए गया है | आर्ट गैलेरी को फोटो जनर्लिस्ट अज़ीज़ भुट्टा व चित्रकारी कार्य को भरत राज द्वारा सजाया गया है | इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार, लूणकरण सेठिया, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख आदि उपस्थित हुए |

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *