जिला निर्वाचन अधिकारी ने ट्रांसजेंडर मतदाताओं को दिया मतदान का आमंत्रण पत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ट्रांसजेंडर मतदाताओं को दिया मतदान का आमंत्रण पत्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • ट्रांसजेंडर मतदाता मुस्कान बाई का आह्वान- सभी करें मतदान

बीकानेर, 13 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शनिवार को मुस्कान बाई और अन्य ट्रांसजेंडर मतदाताओं को मतदान का आमंत्रण पत्र भेंट किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक मतदाता को मतदान का अधिकार दिया है। ट्रांसजेंडर मतदाता भी अपने इस अधिकार का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि इनकी प्रेरणा से दूसरे मतदाता प्रेरित होंगे और जिले में मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा।

pop ronak

इस दौरान श्रीमती वृष्णि ने ट्रांसजेंडर मतदाता मुस्कान बाई और श्यामोली को मतदान का आमंत्रण पत्र सौंपा। मुस्कान बाई ने बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से लगातार अपने मतदान कर रही हैं। इस दिन को वह जिम्मेदारी का दिन मानती है। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील भी की।

मतदान का यह आमंत्रण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रेरणा से बीकानेर जिला उद्योग संघ परिवार और रानीबाजार औद्योगिक संघ द्वारा तैयार किया गया है। इसमें मतदान दिवस, अवधि के साथ विभिन्न मोबाइल एप्स के बारे में बताया है। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *