सतरंगी सप्ताह- चौथे दिन दिव्यांग जनों ने निकाली रैली

सतरंगी सप्ताह- चौथे दिन दिव्यांग जनों ने निकाली रैली
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने दिलाई शत प्रतिशत मतदान की शपथ

बीकानेर, 13 अप्रैल। सतरंगी सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को दिव्यांगजनों ने ट्राई साइकिल रैली और पैदल मार्च निकालकर अधिक से अधिक मतदान की अपील की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रतन बिहारी पार्क से रवाना हुई यह रैली गंगा थियेटर के आगे पहुंची, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सभी को मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद दिव्यांग मतदान करते हैं। यह हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। इससे प्रेरित होते हुए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा की गई सुविधाओं के बारे में बताया और कहा कि सतरंगी सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों द्वारा दिया गया यह संदेश अच्छे परिणाम देगा। इस दौरान दिव्यांगजनों ने ‘हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम’ का संदेश दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी सोहनलाल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, पैरा ओलंपियन श्याम सुंदर स्वामी आदि मौजूद रहे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने सतरंगी सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया और आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी ने किया। स्वीप सह प्रभारी हरि शंकर आचार्य ने आभार जताया।

इससे पहले बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जुगल व्यास, सदस्य हाजरा बानो, सुनीता चौधरी तथा जन्मेजय व्यास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अरविंद आचार्य ने रतन बिहारी पार्क से दिव्यांगजनों की रैली को हरी जल्दी दिखाकर रवाना किया।

इसमें सेवा आश्रम प्रथम के विशेष बच्चे, कबीर विकलांग एवं अनाथ सेवा समिति, सजग दिव्यंग सेवा समिति, दिव्यांग सेवा समिति गंगाशहर, राजकीय बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के प्रतिनिधि और बच्चों सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक मौजूद रहे। रास्ते में प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से मतदान की अपील की। चौथे दिन के कार्यक्रम हरा रंग थीम आधार पर आयोजित किए गए। इसमें जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना, मांगीलाल भद्रवाल, नाथूराम हटीला, मोहनलाल सोहेला, जेठाराम, नवाब सलीम, अब्दुल सत्तार, रेखा मेघवाल, बादू देवी, चोरूलाल, अनुराधा पारीक, शशि, लक्ष्मी, दीपिका आचार्य और मनोज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *