राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन 24 नवंबर को

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन 24 नवंबर को
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 21 नवंबर । राजस्थान राज्य सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए आगामी 24 नवंबर को जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में यह चयन प्रक्रिया शाम 4 बजे से किड्स किंगडम एकेडमी, उदासर में शुरू होगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 नवंबर को
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ी 30 नवंबर (रविवार) को होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो खिलाड़ी या टीमें इस जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे, उन्हें सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बुडानिया ने जिले के सभी ताइक्वांडो क्लबों, अकादमियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से इस चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरी की जाएगी, जिससे सभी योग्य खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *